ताजा खबर

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति गठबंधन की जीत पर संजय राउत ने लगाया ये आरोप
23-Dec-2025 10:38 AM
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति गठबंधन की जीत पर संजय राउत ने लगाया ये आरोप

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति गठबंधन की जीत पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है.

संजय राउत ने कहा, "नगर पंचायत चुनाव में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने मिलकर लगभग 15 हज़ार करोड़ रुपये उड़ाए हैं, वोटर्स को पैसे दिए...उन्होंने पैसे को पानी की तरह बहाया."

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने रविवार को 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में शानदार जीत हासिल की.

महायुति गठबंधन ने इन स्थानीय निकायों में अध्यक्ष के 207 पदों पर जीत हासिल की. वहीं विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) यानी कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) 44 सीट ही हासिल कर सकी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट