ताजा खबर

बांग्लादेश ने दिल्ली उच्चायोग के बाद इन जगहों पर भी वीज़ा सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई
23-Dec-2025 9:00 AM
बांग्लादेश ने दिल्ली उच्चायोग के बाद इन जगहों पर भी वीज़ा सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई

NETAI DE


बांग्लादेश ने दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में वीज़ा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने के बाद अगरतला में वीज़ा कार्यालय और सिलीगुड़ी स्थित वीज़ा आवेदन केंद्र भी बंद कर दिए हैं.

बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, त्रिपुरा के अगरतला स्थित बांग्लादेश वीज़ा और काउंसलर सेवाओं को मंगलवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है.

वहीं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बांग्लादेश वीज़ा आवेदन केंद्र का कामकाज भी अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है.

बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की मौत के बाद पिछले कुछ दिनों से अगरतला में कुछ स्थानीय संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

हालांकि, बीबीसी बांग्ला सेवा ने दूतावास के सूत्रों के हवाले से बताया कि कोलकाता में बांग्लादेश वीज़ा कार्यालय अब भी खुला है.

इससे पहले बांग्लादेश ने दिल्ली स्थित उच्चायोग में वीज़ा सेवाएं अस्थायी रूप से रोकीं. उच्चायोग के गेट पर एक नोटिस लगाया गया है जिसमें कहा गया है कि ये गतिविधियां अगली सूचना तक बंद रहेंगीं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट