ताजा खबर
रमन सिंह के नार्को टेस्ट से झीरम का पूरा सच सामने आएगा
झीरम के शहीदों का खून भाजपा की रमन सरकार के माथे पर
रायपुर, 22 दिसंब। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का यह बयान कि झीरम के मामले में हमला करवाने के लिए अपने लोगों को मरवाने के लिए कांग्रेसी नक्सलियों से संपर्क कर रहे थे, कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकरों से चर्चा करते हुए कहा कि नड्डा झीरम के शहीदों का अपमान कर रहे, उनके परिजनों के घावों पर नमक छिड़क रहे है। उनका बयान बेहद ही आपत्तिजनक और स्तरहीन है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि एनआईए, नड्डा से पूछताछ करें कि उनका इस बयान देने का आधार क्या है? जेपी नड्डा के पास इस बात का क्या सबूत है? जेपी नड्डा सिर्फ राजनैतिक उद्देश्य के लिए बयानबाजी किया है। जेपी नड्डा इस बयान के लिए माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जेपी नड्डा पर भारतीय जनता पार्टी कार्रवाई करे।
शुक्ला ने कहा कि जेपी नड्डा ने राजनीतिक बयानबाजी के लिए सारी मर्यादा को तार-तार किया है। कांग्रेस ने झीरम हमले में अपने नेताओं की पूरी एक पीढ़ी को खोया है और उस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। भाजपा केंद्र में पिछले बारह साल से सरकार में है। एनआईए ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछताछ क्यों नहीं किया? रमन सिंह का नार्को टेस्ट करवा लिया जाए झीरम का पूरा सच सामने आ जायेगा। क्यों एनआईए ने आज तक झीरम हमले के दोषियों तक नहीं पहुंच पायी? जेपी नड्डा इस प्रकार का बयान दे रहे है, उनके पास तथ्यात्मक आधार क्या है, एनआईए उनसे पूछताछ करनी चाहिए।
शुक्ला ने कहा कि झीरम घाटी कांड एक ऐसा कांड था जिसने कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दान्त और हृदय विदारक घटना भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में डॉ. रमन सिंह के राज में घटित हुई थी इसके गुनाहगारों को सजा से बचाने के लिए भाजपा लगातार षड़यंत्र करती रही है।


