ताजा खबर
भव्य समापन 25 को, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन, मनोज तिवारी होंगे मुख्य अतिथि*
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 दिसंबर । रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का मेगा फाइनल एवं समापन समारोह 23 (मंगलवार) से 25 दिसंबर तक विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित किया जाएगा।
सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि 9 विधानसभाओं—रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, धरसीवा, भाटापारा एवं बलौदा बाजार से 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि, 21 सितंबर से संकुल, जोन एवं ब्लॉक स्तर पर प्रारंभ हुई।
मेगा फाइनल एवं अंतिम चरण की प्रतियोगिताएं नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग रायपुर, सप्रे शाला वॉलीबॉल मैदान, जे.एन. पाण्डेय स्कूल तथा तैराकी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल में आयोजित की जाएंगी।
23 दिसंबर को नेताजी सुभाष स्टेडियम में विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मेगा फाइनल का उद्घाटन होगा।
दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि होंगे
25 दिसंबर 2025, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस "सुशासन दिवस" पर दीनदयाल ऑडिटोरियम, में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन प्रस्तावित है तथा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगी। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
सांसद अग्रवाल ने बताया कि तीनों दिन राज्य का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाले खिलाड़ियों एवं खेल अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


