ताजा खबर

अडाणी प्रबंधन के नाम कलेक्टर को 48 घंटे का अल्टीमेटम
22-Dec-2025 6:04 PM
अडाणी प्रबंधन के नाम कलेक्टर को 48 घंटे का अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 22 दिसंबर।  ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अडाणी पावर प्लांट प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया गया है।

इसमें रायखेड़ा (तिल्दा) में चल रही मजदूर हड़ताल एवं कंपनी द्वारा बाहरी प्रदेशों से मजदूर लाकर प्लांट संचालन करने के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है। कलेक्टर और एसएसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि  लगभग 1600 स्थानीय मजदूर पिछले कई दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कंपनी प्रबंधन इन मजदूरों की मांगों को अनदेखा करते हुए पुलिस एवं प्रशासन के संरक्षण में बाहरी प्रदेशों से मजदूरों को लाकर प्लांट का संचालन कर रहा है, जो पूर्णतः अनुचित एवं स्थानीय मजदूरों के अधिकारों का हनन है।

यह स्थानीय रोजगार के अवसरों पर कुठाराघात है तथा छत्तीसगढ़ के मजदूरों के साथ अन्याय है। कांग्रेस ने मांग की है कि 
कंपनी प्रबंधन तत्काल प्रभाव से हड़ताली मजदूरों के साथ वार्ता कर उनकी जायज मांगों को स्वीकार करे।बाहरी प्रदेशों से लाए गए सभी मजदूरों को तुरंत प्लांट से हटाया जाए।

प्लांट संचालन के लिए प्राथमिकता स्थानीय मजदूरों को दी जाए।
यदि प्रबंधन ने 48 घंटे के अंदर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अडानी प्लांट के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे।


अन्य पोस्ट