ताजा खबर

एस‌आईआर-छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों की मतदाता सूची कल
22-Dec-2025 4:16 PM
एस‌आईआर-छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों की मतदाता सूची कल

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 22 दिसंबर ।  भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को डेढ़ माह से अधिक चले एस‌आईआर अभियान के तहत केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की न‌ई ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करने जा रहा है।  चुनाव आयोग के अनुसार, चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में तैयार किए गए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के माध्यम से सभी मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि वे तय समय में आपत्तियां, सुझाव और एतराज दर्ज करा सकें। आयोग ने यह निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाए।


अन्य पोस्ट