ताजा खबर
जीतनराम मांझी ने गठबंधन सरकार के सामने क्या मांग रखी?
22-Dec-2025 9:02 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतनराम मांझी का कहना है कि एनडीए गठबंधन में उनकी पार्टी की एक राज्यसभा सीट अभी भी बकाया है.
उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "2024 के चुनावों में हमसे कहा गया था कि दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी. उस समय एक लोकसभा सीट दी गई, जिसे हमने जीता."
जीतनराम मांझी ने कहा, "हमें मंत्री बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद करते हैं, लेकिन राज्यसभा सीट अभी भी बकाया है."
उन्होंने कहा, "जब अप्रैल में राज्यसभा चुनाव होंगे, तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को एक सीट मिलनी चाहिए. यह मेरी मांग है और यही बात हम अपनी पार्टी के अधिकारियों से भी कह रहे हैं."
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) एनडीए गठबंधन का हिस्सा है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


