ताजा खबर

सायबर विंग की टीम ने लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और रुपए छात्रा को वापस सौंपा
21-Dec-2025 10:05 PM
सायबर विंग की टीम ने  लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और रुपए छात्रा को वापस सौंपा

रायपुर, 21 दिसंबर। पुलिस के सायबर विंग की टीम ने  गुम हुए लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और रुपए ढूंढ़कर छात्रा को वापस सौंपा। 
 
रविवार को खुशी जायसवाल निवासी कलिंगा गर्ल्स हॉस्टल जो एक आटो में बैठकर तेलीबांधा से घड़ी चौक जाते समय ऑटो में अपना बैग भूल गई थी। बैग में एक लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और कुछ रुपए थे। इसकी सूचना  खुशी ने  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम सिविल लाईन में दी थी ।
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर में सायबर विंग सिविल लाईन की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये आटो एवं आटो चालक के संबंध में जानकारी एकत्र कर पतासाजी करते हुये उससे संपर्क किया । आटो चालक धर्म लाल यादव निवासी भवानी नगर जोरा तेलीबांधा रायपुर को बैग सहित कार्यालय बुलाकर खुशी को बैग जिसमें एक लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और कुछ रुपए थे, को वापस कराया। इस पर खुशी ने पुलिस टीम एवं आटो चालक को धन्यवाद दिया ।

अन्य पोस्ट