ताजा खबर

राजधानी में गूंजे छत्तीसगढ़ी, सादरी और उरांव में क्रिसमस केरोल
21-Dec-2025 8:57 PM
राजधानी में गूंजे छत्तीसगढ़ी, सादरी और उरांव में क्रिसमस केरोल

बड़े दिन की सद्भावना रैली में सभी धर्मों के गुरुओं और प्रतिनिधियों, व्यापारी संगठनों ने की शिरकत 

रायपुर, 21 दिसंबर। राजधानी की सड़कों पर रविवार को भाईचारे और सद्भावना के नज़ारे देखते ही बने। क्रिसमस के अवसर पर सेंट पॉल्स कैथेड्रल से निकली सद्भावना सर्व धर्म रैली में सभी धर्मों के गुरुओं और प्रतिनिधियों ने मसीहीजनों पर प्रेम दर्शाया। उनका स्वागत आतिशबाजी और फूलों से किया। बिशप सुषमा कुमार और पादरियों को फूल मालाओं से लाद दिया । छतीसगड़ी, सादरी और उरांव में अंबिकापुर सीएनआई चर्च के गायन दल ने ढोल मांदर की थाप पर क्रिसमस कैरोल गाकर समा बांधा।

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक  श्री चंद सुंदरानी और अमित जोगी, पद्म श्री जीडीएस भारती, शहर काज़ी मौलाना आरिफ अली फारूखी, मिलना अलीमुद्दीन, छत्तीसगढ़ सिख समाज के अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला ने  शुभकामनाएँ दी।राहिल रऊफ और पदाधिकारियों ने छोटा पर पारा में पुष्प वर्ष की । ओसीएम चौक पर नूर मोहम्मद हुसैन और समीर ने समाजन के साथ मसीहीजनों की जोरदार अगवानी के फूल बरसाए । कोतवाली चौक पर गोल बाज़ार मर्चेंट एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ चैंबर्स आफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों अध्यक्ष संतोष जैन, महेंद्र बागडोडिया, ख़ान साहेबऔर अन्य पदाधिकारी तथा जैन के ओम प्रकाश बरलोटा  ने संयुक्त रूप से रैली की अगवानी कर धर्म गुरुओं को मोतियों की माला पहनाकर पुष्प वर्षा की । सदर बाज़ार में जोसफ परिवार ने आतिशबाजी और फूलों से रैली का स्वागत किया, शान्तिएल जोसफ, पूर्व पार्षद आशा जोसफ एवं परिवार में नाश्ता वितरण किया । इस अवसर पर पादरी असीम विक्रम, पादरी प्रणय टोप्पो अंबिकापुर, पादरी राकेश प्रकाश छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फेडरेशन भिलाई, पादरी सुरेश सी पाईक , पादरी फादर संदीप लाल, पादरी कीर्ति केशरवानी, पादरी शैलेशसोलोमन, पादरी हेमंत तिमोथी, पादरी सुबोध कुमार,सचिव रुचि धर्मराज, कोषाध्यक्ष किरण सिंह, पादरी सुशील मसीह, पादरी पवन कुमार, डिकॉन मंशीष केजू और जीवन मसीह, है किरण प्रकाश, अनूदित रंजन, जेनिस दास, प्रेम मसीह, डिक्सन बेंजामिन, नेहा पिल्ले, प्रवीण जेम्स, विनोद लाल, पल्लवी मिंज, रीना मैनुअल, प्रदीप लुइस, अमित जोगी, ऋचा जोगी, आशीष कुमार , राहुल करीम, नीरज राय, विनीत पॉल, सोमरों केजू , संजय सालोमन,  रूपिका लॉरेंस, पर्सिस सैमुअल, समेत बड़ी संख्या में प्रदेशभर से मसीही, पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, महिला सभा, युवा सभा, संडे स्कूल के शिक्षिकाएं और बच्चे शामिल हुए।

इससे पहले शनिवार को ⁠बाइक पर क्रिसमस का शुभकामना संदेश दिया गया। मारीन ड्राइव पर  बच्चों को चाकलेट बांटे और झूमकर केरोल गाए गए। 

इस बार प्रभु यीशु के जन्म का जबुली ईयर 2025 मनाया रहा है।  इस अवसर पर क्रिसमस सदभावना मेगा  रैली में प्रभु यीशु के प्रेम संदेश, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाईचारे व सदभावना की झलक दिखी । हिंदू, मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध  धर्मों के धर्मगुरु व प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।

रैली की अगुवाई ,छत्तीसगढ़ डायसिस की बिलिवर्स डायसिस, मेनोनाइट, अार्थोडाक्स चर्च इन इंडिया डायसिस, मारथमोमा डायसिस के धर्मगुरु ने की । रैली में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकियां थीं । तीन ऊंटों पर प्रभु यीशु को भेंट चढ़ाने निकले ज्योतिषियों की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र थी । गायन दल छत्तीसगढ़ी, हिंदी, अंग्रेजी व  अन्य भाषाअों में कैरोल गायन कर रहे थे । ग्रीन रायपुर - क्लीन रायपुर को लेकर सफाई का संदेश भी दिया।

 रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल व नितिन लॉरेंस ने बताया कि क्रिसमस सदभावना रैली करीब बारह सालों से राजधानीवासियों के साथ एकता व भाईचारे का संदेश लेकर निकलती है। छत्तीसगढ़ के सभी डिनॉमिनेशन के पादरी इसमें शामिल होंते हैं ।।


अन्य पोस्ट