ताजा खबर

पुरानी रंजिश: चंगोराभाठा में 2 युवकों पर चाकू से, एक पर चाकू से 9 वार
21-Dec-2025 7:14 PM
पुरानी रंजिश: चंगोराभाठा में 2 युवकों पर चाकू से, एक  पर चाकू से 9 वार

रायपुर, 21 दिसंबर। डीडी नगर के चंगोराभाठा में  2 युवकों पर चाकू से हमला किया गया । पुरानी रंजिश पर एक युवक पर चाकू से 9 वार किया। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है। एक सप्ताह पहले हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो है। पुलिस इसके जरिए आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार चंगोराभाठा में धनवंतरी मेडिकल के पास रहने वाली नेहा देवांगन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 दिसंबर की रात उसके पति जीवन देवांगन पर सुभाष देवांगन और राजू देवांगन ने हमला किया। नेहा ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे उसका पति जीवन देवांगन अपने दोस्त पीयूष सोनी के साथ बैटरी का इंतजाम करने शीतला मंदिर के पास गया था। वहां सुभाष देवांगन उसके पति का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा था।

जब जीवन ने आरोपी को गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए पीयूष सोनी पर भी हमला किया गया। हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं।  वहीं पीयूष सोनी के पेट में चोट पहुंची। वारदात के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जीवन देवांगन को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पीयूष सोनी का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने  सुभाष देवांगन और राजू देवांगन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट