ताजा खबर

साइबर क्राइम के लिए फर्जी नंबर के सिम कार्ड बेचने वाला गिरफ्तार
21-Dec-2025 5:58 PM
साइबर क्राइम के लिए फर्जी नंबर के सिम कार्ड बेचने वाला गिरफ्तार

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 21 दिसंबर । साइबर क्राइम के लिए फर्जी नंबर के सिम कार्ड बेचने वाले को मध्यप्रदेश से गिरफ़्तार किया गया है। इसके बेचे  सिम म्यूल बैंक खाता, टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फेक शेयर ट्रेडिंग एवं सामान कम मूल्य में बेचने के बहाने से साइबर फ्रॉड करने के अपराध में प्रयोग हुए हैं।* 

थाना सिविल लाइन पुलिस ने धारा-317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस, 42(3) टेलीग्राफ एक्ट पंजीबद्ध किया था । उक्त अपराध में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के पीड़ितों के साथ 18.52 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है। जिसमें 41 मोबाइल सिम कार्ड संलिप्त हैं। इस अपराध में संलिप्त मोबाइल सिम की जानकारी संबंधित मोबाइल कंपनी से प्राप्त कर  पीड़ितों एवं साक्षियों से पूछताछ से प्राप्त तथ्यों के आधार पर फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले आरोपी रामकृष्ण कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी शिवम मोबाइल और रामकृष्ण मोबाइल के नाम से प्वाइंट ऑफ सेल खोलकर VI, जियो, एयरटेल के सिम कार्ड बेचने का कार्य करता था। गिरफ्तार आरोपी से प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद हुए हैं जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

अपराध का तरीका-
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले कस्टमर का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करता था। तथा जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करता था। इन फर्जी सिम को अधिक मूल्य पर अन्य साइबर अपराधियों को बेचता था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण–
रामकृष्ण कुशवाहा 32 वर्ष, पता ग्राम बंशीपुर मंगरौरा मईहर मध्यप्रदेश
हाल मुकाम- प्राइम रोज, शालिगांव, संगोल्दा गोवा


अन्य पोस्ट