ताजा खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विकसित भारत - जी राम जी विधेयक, 2025’ को मंजूरी दी
21-Dec-2025 5:47 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विकसित भारत - जी राम जी विधेयक, 2025’ को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ‘विकसित भारत -जी राम जी’ विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विपक्ष के विरोध के बीच संसद ने वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025 को पारित किया था। इसका उद्देश्य मौजूदा ग्रामीण रोजगार कानून ‘मनरेगा’ को प्रतिस्थापित करना है और प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वित्त वर्ष 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करना है।

सरकार के अनुसार, इस नयी योजना का लक्ष्य ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना है। (भाषा)


अन्य पोस्ट