ताजा खबर

आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी, गृहमंत्री के बंगले में सैकड़ों का रेला
21-Dec-2025 1:29 PM
आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी, गृहमंत्री के बंगले में सैकड़ों का रेला

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 21 दिसंबर। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने आज अपने बंगले में पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से चर्चा कर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर उनकी शिकायतें सुनी। इस दौरान बंगले सैकड़ों अभ्यर्थियों का मेला लगा रहा। इनमें महिला पुरुष दोनों ही शामिल रहे।

पांच हजार से अधिक की भर्ती में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद ही सरकार ने अभ्यर्थियों की सुनवाई का यह तरीका अपनाया है। गृहमंत्री के अलावा एडीजी कल्लूरी भी दो दिन सुनवाई करेंगे।


अन्य पोस्ट