ताजा खबर

सीबीआई ने लेफ़्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ़्तार, घर से बरामद हुए 2.23 करोड़ रुपये
21-Dec-2025 10:40 AM
सीबीआई ने लेफ़्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ़्तार, घर से बरामद हुए 2.23 करोड़ रुपये

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डिफ़ेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में तैनात लेफ़्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और एक अन्य व्यक्ति को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ़्तार किया है.

सीबीआई ने यह गिरफ़्तारी शनिवार को की. लेफ़्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा पर बेंगलुरु स्थित एक कंपनी से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है.

जांच एजेंसी के मुताबिक़, दीपक कुमार शर्मा के दिल्ली स्थित घर से तलाशी के दौरान 2.23 करोड़ रुपये नक़द बरामद किए गए हैं.

सीबीआई ने लेफ़्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है.

दीपक कुमार शर्मा रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले डिफ़ेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में डिप्टी प्लानिंग ऑफ़िसर के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली राजस्थान के श्रीगंगानगर में 16 इन्फेंट्री डिवीज़न ऑर्डनेंस यूनिट की कमांडिंग ऑफ़िसर हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट