ताजा खबर

दिल्ली में धुंध की चादर, कई इलाक़ों में 400 पार एक्यूआई
21-Dec-2025 9:14 AM
दिल्ली में धुंध की चादर, कई इलाक़ों में 400 पार एक्यूआई

दिल्ली में रविवार को भी एयर क्वॉलिटी 'गंभीर' स्तर पर बनी हुई है. राजधानी के कई इलाक़ों में एक्यूआई (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) 400 से अधिक दर्ज किया गया.

इसके साथ ही धुंध भी देखने को मिल रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक़, रविवार सुबह आनंद विहार इलाक़े का एक्यूआई 426 रहा.

दिल्ली के अन्य इलाक़े का एक्यूआई (सुबह आठ बजे):

अशोक विहार - 425
बुराड़ी - 378
चांदनी चौक - 448
आईटीओ - 393
मुंडका - 433
नजफ़गढ़ - 371
नरेला - 416
ओखला फेज़2 - 402
रोहिणी - 433
शादीपुर - 309
वज़ीरपुर - 443
वर्तमान में दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान- 4 यानी ग्रैप-4 लागू है. यह प्रदूषण का स्तर 'अति गंभीर' होने की स्थिति में लागू किया जाता है.

ग्रैप-4 के तहत निर्माण पर रोक, वाहनों पर प्रतिबंध और कर्मचारियों के लिए वर्क फ़्राम होम जैसी कुछ व्यवस्थाएं की जाती हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट