ताजा खबर

बीएमसी चुनाव कांग्रेस उद्धव और शरद पवार के साथ नहीं लड़ेगी
21-Dec-2025 8:47 AM
बीएमसी चुनाव कांग्रेस उद्धव और शरद पवार के साथ नहीं लड़ेगी

बृहन्मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी के चुनाव में कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी से अलग होकर चुनाव लड़ने का एलान किया है.

महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नितला ने कहा, "कांग्रेस पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है. हमें पूरा भरोसा है कि बीएमसी चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा."

इसकी वजह पूछे जाने पर रमेश चेन्नितला ने कहा कि यह फ़ैसला स्थानीय लीडरशिप का है.

उन्होंने कहा, "यह निकाय चुनाव है. कभी-कभार हमारे लोग गठबंधन के साथ लड़ना चाहते हैं, कुछ जगहों पर नहीं चाहते हैं. यह लोकल लीडरशिप पर है कि वह क्या करना चाहते हैं."

कांग्रेस नेता ने कहा, "हमने इसका फ़ैसला लोकल लीडिरशिप पर छोड़ दिया है. अगर उनको गठबंधन की ज़रूरत है तो वे करेंगे, नहीं तो हम अकेले लड़ेंगे."

महाराष्ट्र में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी- शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव गुट) के बीच राज्य स्तर पर 'महाविकास अघाड़ी' के नाम से गठबंधन है. नेशनल लेवल पर ये पार्टियां इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट