ताजा खबर

बिहार में शराबबंदी पर जीतन राम मांझी की ये राय
27-Nov-2025 11:40 AM
बिहार में शराबबंदी पर जीतन राम मांझी की ये राय

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर (एचएएम-एस) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी पर कहा कि 'सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए'.

जीतन राम मांझी की पार्टी बिहार की एनडीए सरकार में शामिल है और इनके बेटे मंत्री भी हैं.

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने शराबबंदी को 'बहुत अच्छा क़ानून' बताया है.

मांझी ने कहा, "इससे (शराबबंदी ) बढ़कर अच्छा क़ानून हो नहीं सकता है."

उन्होंने कहा, "हमारे घर में शराब बेची जाती थी लेकिन कुछ ऐसी घटना घटी कि मैंने अपने पिता को कहा कि शराब बंद कीजिए. शराब बंद किए इसलिए हम यहां पढ़कर आए और यहां हैं."

मांझी ने माना कि शराबबंदी लागू करने में कहीं-कहीं गड़बड़ी है. हालांकि ये कहते वक़्त उन्होंने बिहार का ज़िक्र नहीं किया.

उन्होंने कहा, "शराबबंदी बहुत अच्छी चीज़ है, लेकिन इसे लागू करने में कहीं-कहीं गड़बड़ी है. खासकर पदाधिकारी और ब्रोकर जैसे लोग मिलकर शराब बंदी को बदनाम कर रहे हैं. उस ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट