ताजा खबर
रायपुर, 26 फरवरी। ब्यूटी पार्लर एंड सपा संचालिका को धमकी दे हवाई फायरिंग करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात लगभग 10 .00 बजे कटोरा तालाब क्षेत्र में महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में दो अज्ञात युवक पहुंचे। दोनों बंद होने के बाद आकर स्पा कराने की जिद करने लगे। इस पर संचालिका ने कहा कि दुकान बंद हो गयी है और स्टाफ घर चले गए हैं। दोनों शराब के नशे में बहस करने लगे। और उनमें से एक अपने पास रखे लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग किया और दोनों फरार हो गए । घटना की सूचना आज दोपहर में संचालिका ने थाना सिविल लाईन में दीl सूचना मिलने पर पुलिस के ने 2 घंटे में दोनों को एक पिस्टल व एक एयर गन के साथ गिरफ्तार कर लिया है l
आरोपी
01. सुनील कुमार पाण्डेय 46 शेखपुर, प्रतापगढ़ यूपी - प्राइवेट पीएसओ
02. अंगद सिंह 33 आदर्श नगर मोवा - ड्राइवर


