ताजा खबर

मोदी-नेतन्याहू मुलाक़ात पर बोलीं महबूबा मुफ़्ती, ‘पीएम ने अपराधी को गले लगाया है’
26-Feb-2026 8:25 PM
मोदी-नेतन्याहू मुलाक़ात पर बोलीं महबूबा मुफ़्ती, ‘पीएम ने अपराधी को गले लगाया है’

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल दौरे का विरोध किया है.

उन्होंने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से उनकी मुलाक़ात की भी कड़ी आलोचना की है और कहा है कि मोदी ने 'एक अपराधी' को गले लगाया है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''मैं समझती हूं कि हमारे मुल्क की जो पॉलिसी है, वो इसके (मुलाक़ात) बिल्कुल ख़िलाफ़ है. इस समय पूरी दुनिया इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के ख़िलाफ़ है.''

महबूबा मुफ़्ती ने कहा, ''इंटरनेशनल कोर्ट ने उन पर (नेतन्याहू) पर आरोप पत्र दाखिल किए हैं. कई मुल्कों में वो जा नहीं सकते क्योंकि उनको कहीं भी गिरफ़्तार किया जाएगा. ऐसे में 139 करोड़ लोगों के नुमाइंदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक क्रिमिनल के गले लगे हैं. उनसे मिले हैं और उनसे बात की है. गांधी के मुल्क हिन्दुस्तान के लिए ये अच्छा नहीं है.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इसराइल दौरे पर हैं.

बुधवार को उन्होंने बिन्यामिन नेतन्याहू से मुलाक़ात के बाद इसराइल की संसद क्नेसेट को भी संबोधित किया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट