ताजा खबर

शहर कांग्रेस का थाने के बाहर प्रदर्शन
26-Feb-2026 6:29 PM
शहर कांग्रेस का थाने के बाहर प्रदर्शन

भाजपा नेताओं पर गुंडागर्दी का आरोप 
छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 26 फरवरी ।
शहर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा पार्षद के करीबी ठेकेदार द्वारा युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले पर प्रदर्शन किया। गुढ़ियारी थाने में शिकायत भी की गई है।
बताया गया कि गोगांव के तिलक साहू ने भाजपा पार्षद के साथी सफाई ठेका देखने वाले द्वारा जान से मारने की धमकी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। गौ माता के मृत देह २ दिन पड़े रहने बदबू आने की शिकायत और नगर निगम और पार्षद की उदासीनता के खिलाफ सोशल मीडिया में आवाज उठाने पर धमकी दिया ।  इस मामले में आरोपी मोनू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन और पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि लगातार विभिन्न वार्डो में बीजेपी नेताओं और पार्षदों एयर उनके साथियों द्वारा आम जनता के साथ दुर्व्यवहार और धमकी मारपीट के शिकायत के प्रदर्शन किया गया है। पुलिस बीजेपी के गुंडों के सामने असहाय दिख रही है । इस मामले पर तत्काल कार्यवाही ना होने पर  प्रदर्शन चक्का जाम की चेतावनी दी है।


अन्य पोस्ट