ताजा खबर

भारत और इसराइल एफ़टीए पर बातचीत की रफ़्तार बढ़ाने को राज़ी, 17 समझौतों को दी मंज़ूरी
26-Feb-2026 8:21 PM
भारत और इसराइल एफ़टीए पर बातचीत की रफ़्तार बढ़ाने को राज़ी, 17 समझौतों को दी मंज़ूरी

भारत और इसराइल ने मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बीच बैठक के बाद दोनों देशों की ओर से 17 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए. जिन क्षेत्रों में दोनों के बीच सहयोग पर सहमति बनी है उनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यापार, निवेश, शिक्षा, मैन्युफै़क्चरिंग, संस्कृति, समुद्री विरासत, कृषि शामिल हैं.

भारत ने हाल में यूरोपियन यूनियन और ब्रिटेन समेत कई देशों के साथ एफ़टीए किया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इसराइल में 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले की निंदा की थी लेकिन ये भी कहा था कि भारत के सुरक्षा हित सीधे तौर पर मध्य-पूर्व में शांति और स्थिरता से जुड़े हुए हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि भारत ग़ज़ा संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसराइल के दो दिवसीय दौरे पर हैं. बुधवार को उन्होंने इसराइल की संसद क्नेसेट को भी संबोधित किया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट