ताजा खबर

32 टंकियों से 13 की सुबह जलापूर्ति नहीं
11-Sep-2025 3:18 PM
32 टंकियों से 13 की सुबह जलापूर्ति नहीं

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 11 सितंबर ।  
राजधानी में 13 सितंबर की सुबह 32 टंकियों वाले क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होगी।

नगर  निगम जल कार्य विभाग के ईई ( फिल्टरप्लांट )  नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है कि 150 एमएलडी फिल्टरप्लांट के रॉ वाटर 1400 एमएम व्यास की एच.एस. राईजिंग पाईप लाईन में भाठागांव चौक के पास लीकेज का पता चला है। इसकी

मरम्मत के लिए 10 घंटे का शटडाउन  12 सितम्बर शुक्रवार को रात्रि में लिया जाएगा है।  इसके कारण 150 एम.एल.डी. फिल्टरप्लांट से भरने वाली टंकियों भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर एवं मोतीबाग टंकी से 13 सितम्बर को सुबह जलप्रदाय नही होगा।
 12 सितम्बर को शाम जलप्रदाय  के पश्चात्  शट-डाउन लिया जाएगा।
और  मरम्मत के बाद 13 सितम्बर की शाम से जलप्रदाय नियमित रूप से होगा।


अन्य पोस्ट