ताजा खबर

मैनपुर के जंगलों में मुठभेड़, कई बड़े नक्सली मारे गए
11-Sep-2025 6:57 PM
मैनपुर के जंगलों में मुठभेड़, कई बड़े नक्सली मारे गए

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
गरियाबंद, 11 सितंबर।
मैनपुर के जंगलों में मुठभेड़ में कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा बलों का अभियान चल रहा है।

बताया गया कि ओडिशा सीमा पर मैनपुर के जंगलों में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद सुबह गरियाबंद पुलिस, एसटीएफ, और कोबरा बटालियन के जवानों ने जंगलों में उन्हें घेर लिया।

इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई, फिर सुरक्षा बलों की कार्रवाई से कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस के अधिकृत सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सुबह से चल रहा अभियान अब भी जारी है।

 

आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि जंगल में कई नक्सलियों के शव पड़े हुए है। कई ऑटोमैटिक वेपंस बरामद है सर्च अभी नहीं हो पाया है। क्योंकि आईईडी लगे होने का खतरा है लगभग 9 नक्सलियों के शव जंगल में पड़े है। आईईडी के चलते रात में सर्च ऑपरेशन नहीं किया जा सकता मुठभेड़ जारी है।


अन्य पोस्ट