ताजा खबर
जम्मू में धमाकों की आवाज और सायरन बजने के बाद किया गया ‘ब्लैकआउट’
09-May-2025 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जम्मू, 9 मई। जम्मू में धमाकों की आवाज आने और सायरन बजने के बाद शहर में शुक्रवार को ‘ब्लैकआउट’ किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ये विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत इस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी हो रही है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।”
उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।” (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


