ताजा खबर

11 गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
30-May-2026 9:53 PM
11 गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 30 मई।
जीआरपी और  आरपीएफ संयुक्त कार्रवाई में 11ग्राम गांजा के साथ यूपी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की साढ़े 5 लाख बताई गई है।
रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के निर्देशन में ट्रेनों के माध्यम से हो रही गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के पीछे स्थित नए गेट के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के ट्रॉली बैग से पांच पैकेट गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षय कुमार (23) पुत्र सतपाल  मुजफ्फरनगर (यूपी) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लाकर ट्रेन के माध्यम से दिल्ली ले जाने की तैयारी में था।
जीआरपी रायपुर ने आरोपी के खिलाफ अपराध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज किया है। आरोपी को विशेष एनडीपीएस न्यायालय, रायपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट