ताजा खबर

7 से 19 जून तक रद्द की गई सभी ट्रेनें यथावत चलेंगी
30-May-2026 9:57 PM
7 से 19 जून  तक रद्द की गई सभी ट्रेनें  यथावत चलेंगी

नान इंटरलाकिंग कार्य स्थगित 

रायपुर, 30 मई। न‌ए स्कूल सत्र के लिए बच्चों और पालकों की वापसी के मद्देनजर रेलवे 7-19 जून तक रद्द सभी ट्रेनों को यथावत चलाने का निर्णय लिया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन को जोड़ने इस दौरान होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य   आगामी आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवाओं अथवा वेबसाइट से प्राप्त कर लें।


अन्य पोस्ट