ताजा खबर

भाजपा की जीत पर शाह,नड्ढा, सिंह शिव प्रकाश भी गदगद
16-Feb-2025 7:50 PM
भाजपा की जीत पर शाह,नड्ढा, सिंह शिव प्रकाश भी गदगद

सीएम साय एवं संगठन को दी बधाई

रायपुर, 16 फरवरी। नगरीय निकाय चुनाव  में  मिली  विजय पर  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह एवं अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं प्रदेश भाजपा संगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास होना बताया। सीएम साय ने भी बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से आभार जताया। 
श्री शाह ने X पर लिखा कि -यह जीत पीएम  मोदी और सीएम साय के नेतृत्व में जन-जन तक विकास कार्यों की पहुँच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर है। इस विजय के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा ने X पर लिखा कि -  यह विजय पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने X पर लिखा कि - छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने ‘परफेक्ट टेन’ हासिल करके जीत का परचम लहराया है।  यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकारों में जनता-जनार्दन के अगाध  विश्वास की प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विजयी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश ने X पर लिखा कि - यह ऐतिहासिक जीत  डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी और जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों का अटूट विश्वास पुनः साबित हुआ!
 राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने X पर लिखा कि - नगर-नगर भाजपा शहर-शहर भाजपा, छत्तीसगढ़ में 10 की 10 सीटों पर भाजपा की विजय पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण देश के हर चुनाव में सामने आ रहा है। 

छत्तीसगढ़ प्रभारी सह बिहार के  मंत्री  नितिन नबीन ने X पर लिखा कि - पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहरा रहा है। 

विजय उन संकल्पों की जीत है, जो जनसेवा और सुशासन के लिए लिए गए थे। यह जीत  समर्पित कार्यकर्ताओं और हर उस नागरिक की है, जिसने विश्वास और समर्थन के साथ इस विजय को संभव बनाया।राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने X पर लिखा कि -  भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी नीतियों पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।


अन्य पोस्ट