ताजा खबर

राष्ट्र की संप्रभुता के लिए भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरक: राष्ट्रपति मुर्मू
15-Jan-2025 11:49 AM
राष्ट्र की संप्रभुता के लिए भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरक: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली, 15 जनवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सेना दिवस पर भारतीय सेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा का काम करती है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मातृभूमि की सेवा में आपके द्वारा दिए गए अनगिनत बलिदानों को राष्ट्र कृतज्ञता से याद करता है।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘सेना दिवस पर मैं भारतीय सेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरक है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि संकट और आपदाओं के दौरान सेना द्वारा किया गया मानवीय कार्य उनकी दयालुता और करुणा का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी असाधारण वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’’ (भाषा)


अन्य पोस्ट