ताजा खबर

केसीआर की बेटी कविता ने नई पार्टी बनाई, बीआरएस से हुई थीं निलंबित
25-Apr-2026 8:14 PM
केसीआर की बेटी कविता ने नई पार्टी बनाई, बीआरएस से हुई थीं निलंबित

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने शनिवार को नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च की. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' (टीआरएस) रखा है.

के. कविता ने हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी के नाम का एलान किया. वह तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष भी हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, के. कविता को सितंबर 2025 में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से निलंबित कर दिया गया था.

उन्होंने अपने चचेरे भाइयों और पार्टी नेताओं टी हरीश राव और जे संतोष कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बीआरएस शासन के दौरान बनी कालेश्वरम लिफ़्ट सिंचाई परियोजना को लेकर उनके पिता और बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव की छवि "ख़राब" की. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट