ताजा खबर

ईरानी सेना ने दी चेतावनी- अमेरिकी नाकाबंदी जारी रही, तो होगी कार्रवाई
25-Apr-2026 7:50 PM
ईरानी सेना ने दी चेतावनी- अमेरिकी नाकाबंदी जारी रही, तो होगी कार्रवाई

ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रखता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगी.

यह बयान सेना के कमांड सेंटर की ओर से जारी किया गया है. इसे कई ईरानी सरकारी मीडिया संस्थानों ने शेयर किया है. इनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी भी शामिल है.

बयान में कहा गया है कि अगर अमेरिकी सेना 'क्षेत्र में नाकेबंदी, समुद्री लूटपाट और डकैती' जारी रखती है, तो उसे ईरानी सेना की ओर से जवाब का सामना करना पड़ेगा.

अमेरिका ने 13 अप्रैल को ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले समुद्री यातायात पर नाकेबंदी लागू करने के बाद कई जहाज़ों को रोका है. यह मुद्दा दोनों देशों के बीच तनाव का विषय बना हुआ है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट