ताजा खबर

दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में मिलेंगे हर साल 10 हजार
18-May-2024 8:48 PM
दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में मिलेंगे हर साल 10 हजार

बैज का विरोध भी

रायपुर, 18 मई। विष्णुदेव साय सरकार ने भूमिहीन किसानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए राज्य सरकार ने किया 500 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। जिसके तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को सरकार प्रति वर्ष 10 हजार रूपये देगी। शनिवार को सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मी़डिया अकॉउंट पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस ने इस योजना को बघेल सरकार की राजीव गांधी न्याय योजना या नाम बदलकर लागू करने का आरोप लगाया है । पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि 


यह  भाजपा की घटिया राजनीति है ।योजनाओं का नाम बदलना सरकार के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है।5 माह में एक भी मौलिक योजना शुरू नहीं कर पाई भाजपा सरकार अब नाम बदल रही है।


अन्य पोस्ट