ताजा खबर
दो माह में ही सीएम साय देश के लोकप्रिय सौ लोगों में शामिल
29-Feb-2024 1:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 फरवरी। छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 100 प्रभावशाली लोगों में शुमार किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने दो महीने के कार्यकाल में ही मोदी की गारंटी लागू करने सहित कई उपलब्धियों से जनता के दिल में जगह बना ली है। सीएम साय अपने इस छोटे से कार्यकाल में न केवल आदिवासियों का बल्कि आम जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 77वें नंबर पर हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे