ताजा खबर

रायपुर के जज हरियाणा न्यायिक अकादमी के उपनिदेशक
14-Apr-2022 9:38 PM
रायपुर के जज हरियाणा न्यायिक अकादमी के उपनिदेशक

हाईकोर्ट ने 100 से अधिक सिविल जजों का किया स्थानांतरण, सीजेएम पदों पर भी नियुक्तियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बड़े पैमाने पर सिविल जज तथा प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादला किया है।

रायपुर में पदस्थ सुमित कुमार हरसयाना को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी का डिप्टी डायरेक्टर तथा देवभोग में पदस्थ लोकेश पाटले को अकादमी में प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है।

हाईकोर्ट ने सिविल जज वर्ग एक से कई न्यायिक अधिकारियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया है। इनमें नरेंद्र कुमार को सरगुजा, मोनिका जायसवाल को सूरजपुर, सुषमा लकड़ी को धमतरी, अनिल प्रभात मिंज, दीपक कुमार तथा डमरु धर चौहान को बिलासपुर, मनीष कुमार दुबे को गरियाबंद, छाया‌ सिंह को मुंगेली का सीजेएम बनाया गया है। आदेश के अनुसार बलराम कुमार देवांगन, चित्रलेखा सोनवानी, अजय कुमार जाक्सा, दिग्विजय सिंह, कृष्ण कुमार भारद्वाज, संजय रात्रे, जितेंद्र ठाकुर, जगदीश राम, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्प लता मारकंडे, मोना चौहान तथा कृष्ण कुमार सूर्यवंशी शामिल है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सिविल जज वर्ग 2 के 100 से अधिक न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया गया है।


अन्य पोस्ट