ताजा खबर

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कल
12-Mar-2022 4:17 PM
 कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कल

सीएम बघेल भी शामिल हो सकते हैं
नई दिल्ली, 12 मार्च : एनडीटीवी। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद कांग्रेस की शीर्ष समिति की रविवार को शाम चार बजे बैठक होगी। सीडब्ल्यूसी की यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होगी। पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी हार को देखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सीएम सचिवालय के सूत्रों ने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कल दिल्ली जा सकते हैं।

सूत्रों ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस में सांगठनिक चुनाव सितंबर में प्रस्तावित हैं, लेकिन नेतृत्व को लेकर उठते सवालों के बीच माना जा रहा है कि इसे समय से पहले कराया जा सकता है। यह बैठक ऐसे वक्त हो रही है, जब कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े जी-23 के कुछ नेताओं ने शुक्रवार रात को बैठक की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर हुई इस बैठक में मनीष तिवारी और अन्य नेता शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कांग्रेस कोई खास कमाल नहीं कर पाई है, वहीं पंजाब में उसने बुरे प्रदर्शन के साथ सत्ता गंवा दी है। कांग्रेस की शीर्ष निर्णयकारी संस्था कांग्रेस कार्यसमिति या
कांग्रेस की हार के बाद केरल के सांसद शशि थरूर समेत कई नेता पहले ही शीर्ष स्तर पर बदलाव की मांग कर चुके हैं। हालांकि कर्नाटक के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े और डीके शिवकुमार ने गांधी परिवार के प्रति भरोसा जताया है। हार के बाद यूपी कांग्रेस में भी कई नेताओं ने पार्टी छोडऩे का ऐलान किया है। वहीं यूपी कांग्रेस के इलेक्ट्रानिक मीडिया कोआर्डिनेटर जीशान हैदर को पार्टी ने नेतृत्व के प्रति आपत्तिजनक बयान को लेकर पार्टी से निकाल दिया है।

गौरतलब है कि पंजाब में गुटबाजी और अंतर्कलह में फंसी कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी है। आम आदमी पार्टी ने वहां 92 सीटें जीतकर बड़ा धमाका किया है। कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद चुनाव हार गए हैं।  यूपी में कांग्रेस महज दो सीटों पर ठहर गई है। उत्तराखंड में एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के बीजेपी से कड़ी टक्कर के आसार दिखाई दिए थे। लेकिन नतीजे आए तो कांग्रेस काफी पीछे छूट गई। गोवा में भी कांग्रेस का यही हश्र हुआ। मणिपुर में भी कांग्रेस महज पांच सीटों पर रह गई।  


अन्य पोस्ट