कोरिया

ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस
09-Oct-2022 5:25 PM
ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 9 अक्टूबर।
मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व उल्लास के साथ मनाय।  इस अवसर पर जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर सहित जिले के कई क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इसके बाद मजिस्द में पहुंच कर नमाज अदा की गई और उपस्थित लोगों के द्वारा एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद गले लगकर दी गई। 

इस अवसर पर कई लोगों ने जरूरतमंदों कों भोजन कराने के साथ ही कपड़े दिये गये।  इस पर्व पर बच्चे बड़े सभी पर्व को लेकर उत्साहित रहे और एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर घरों में कई तरह के पकवान बनाये गये  तथा एक दूसरे को दावत भी दिया गया। इस तरह कोरिया जिले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व सभी जगहों पर शांति व भाईचारे के साथ मनाया गया। 

यह पर्व मो. पैगम्बर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही कारण है कि इस दिन खुशियां मनाई जाती है। कई सक्षम लोगों के द्वारा जरूरतमंदों को दान भी दिया जाता है। सुबह से ही ईद की खुशियां समाज के लोगों के बीच में फैली  जो दिन भी बनी रही एक दूसरे केा दिन भर ईद की मुबारकबाद देते रहे। वहीं इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की विशेष रूप से व्यवस्था की गयी थी साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा सभी क्षेत्रों में दण्डाधिकारियों को भी शांति व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी दी गयी थी।

 


अन्य पोस्ट