कोरिया
बैकुंठपुर (कोरिया ), 30 अप्रैल। कोरिया जिले से इस बार 10वीं की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन कतर हुए 2 बेटियों ने जगह बनाई है। स्वामी आत्मानंद स्कूल महलपारा बैकुंठपुर की अंशिका कश्यप ने प्रदेश स्तर पर 6वां स्थान हासिल किया है, जबकि शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर की आलिया परवीन ने 7वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी कोरिया जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने शिक्षा के क्षेत्र में कोरिया को नई पहचान दिलाई है।
कोरिया जिले के इतिहास में यह पहली बार है, जब दो छात्राओं ने एक साथ मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और छात्राओं की इस सफलता को लेकर हर तरफ गर्व महसूस किया जा रहा है।


