कोरिया

खुद के संसाधनों से गांव को आत्मनिर्भर बनाने राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
24-Aug-2022 2:56 PM
खुद के संसाधनों से गांव को आत्मनिर्भर बनाने राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

मनेंद्रगढ़ जनपद अध्यक्ष और चौघड़ा सरपंच हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 24 अगस्त।
सशक्त पंचायत सतत विकास के मूल मंत्र के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा विश्व में आत्मनिर्भरता लाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए भारत सरकार पंचायत मंत्रालय ने चण्डीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन 22 और 23 अगस्त को किया गया। कार्यशाला की थीम खुद के संसाधनों से गाँव को आत्मनिर्भर बनाना रहा।

कार्यशाला में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से जनप्रतिनिधियों के दल को भेजा गया। शंकर कुडियम अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, डॉ. विनय शंकर सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, सरपंच संतोष कुमार सिंह चौघड़ा, सुनील उद्धे संगमपल्ली, उपसंचालक पंचायत ऋतु साहू एवं गीत कुमार सिन्हा शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य से ग्राम पंचायतों में स्वयं के संसाधनों का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए गए कदम और भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से विस्तृत जानकारी सरपंच संतोष सिंह एवं डॉ. विनय शंकर सिंह के द्वारा दी गई।

वीडियो प्रेजेंटेशन के लिए चौघड़ा ग्राम पंचायत का चयन किया गया, जिसे नगर के फोटोग्राफर, साहित्यकार मृत्युंजय सोनी के द्वारा बनाया गया। इसके लिए सरपंच संतोष सिंह एवं अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन पंचायत मंत्रालय एवं विधायक गुलाब कमरो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
 


अन्य पोस्ट