कोरिया
विकास कार्यों के लिए लाखों की मंजूरी
12-May-2022 10:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चिरमिरी, 12 मई। महापौर कंचन जायसवाल के प्रयास से नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया के अनुमोदन पर चिरमिरी शहर विकास के लिए 14वें वित्त आयोग अंतर्गत 47.114 लाख की स्वीकृति मिली है।
महापौर कंचन जायसवाल कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने से विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है। भूपेश बघेल की सरकार विकास की गंगा बहा रही है, जिससे शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने शहरवासियों की ओर से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे