कोरिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 23 दिसंबर। कोरिया जिले में सम्पन्न नगरीय निकाय के चुनाव में कई वार्डों में बेहद कड़ा संघर्ष देखा गया, तो कई वार्डों में कांग्रेस को आसानी से जीत मिल गई। इधर, भाजपा अब हार के कारणों की तलाश में जुटी है, बैकुंठपुर के कुछ वार्डों में कड़ा मुकाबला रहा, सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला वार्ड क्रमांक 1 में देखा गया।
बैकुुंठपुर के 20 वार्डों में मिले मतों पर देखने से स्थित साफ हो जाती है, नगरीय निकाय चुनाव मे भाजपा ने वैसा दम और रणनीति के साथ काम नहीं किया, जैसा भाजपा करते आई है, वहीं कांग्रेस इस चुनाव में पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरी। यही कारण है कि कांग्रेस का सफलता हाथ लगी।
वार्डवार मिले मतों पर गौर करेे तो बैकुंठपुर मेंं वार्ड नंबर 1 में भाजपा से भानू पाल को 265, कांग्रेस की सोनू डवरे को 236, वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस के सुनील गुप्ता को 227 भाजपा की कुसुम जायसवाल को 143, वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस से मनीष सिंह 231 भाजपा की एरियट मिंज को 146, वार्ड नंबर 4 में भाजपा केे अनिल खटिक 173 कांग्रेस के शशि कुमार माझी को 172, वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस के धीरज शिवहरे को 233 जबकि तीन बार के विजेता भाजपा के गुलाब गुप्ता को 224, वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस से आशीष यादव 248 और भाजपा के शैलेष शिवहरे को 172, वार्ड नंबर 7 में निर्दलीय अभिनंदन चंदेल को 327, भाजपा के संतोष राजवाडे को 230, वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस की बाबी को 300 भाजपा से शिवम कुमार 215, वार्ड नंबर 9 में भाजपा की ममता पनिका 298 कांग्रेस की प्रगिता सिंह को 291, वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस के अहमदुल्ला फिरोज खान 282, भाजपा के अरशद खान को 176, वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस से मुर्शरत जहा 339 तो भाजपा के शाहजंहा को 77, वार्ड नंबर 12 में भाजपा की नविता शिवहरे 286 कांग्रेस के प्रखर जायसवाल को 96, वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस के अंकित गुप्ता 231 भाजपा के संतोष गुप्ता को 88, वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस की साधना जायसवाल 197 भाजपा की सरीता जासयवाल को 82, वार्ड नंबर 15 में भाजपा केे अवधेश सिंह को 82 कांग्रेस के देवी प्रसाद खटिक को 56, वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस की अन्नपूर्णा सिंह 241, भाजपा की अर्चना गुप्ता को 152, वार्ड नंबर 17 में भाजपा की शिल्पा गुप्ता 220, कांग्रेस की पूजा तिवारी को 195, वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस की ललिता सिंह को 162, भाजपा की तोता रानी को 139, वार्ड नंबर 19 में भाजपा से रीमा जायसवाल को 335 कांग्रेस की जुबैदा बेगम को 106, और वार्ड नंबर 20 में निर्दलीय संजय जायसवाल को 192 तो निर्दलीय कमलसाय राजवाडै को 118 मत मिले।
शिवपुर चरचा में इन्हें मिले इतने वोट
शिवपुर चरचा नगरीय निकाय चुनाव में मतों की गिनती के बाद कांग्रेस का बढ़त मिल चुकी है। वहीं इन वार्डो मे जीते पार्षदों के नामों पर नजर डाले तो वार्ड नंबर 1 में भाजपा के धर्मपाल को 310 तो कांग्रेस ईदसियी सोनवानी को 217, वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस के प्रदीप राजवाडे को 320 तो भाजपा के रविश कुमार को 295, वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस की लालमुनि यादव 419 तो भाजपा की शहनाज बानो को 212, वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस की संतोषी एक्का को 254 तो भाजपा की दिलकुंवर कंवर को 242, वार्ड नंबर 5 में निर्दलीय रामकली पाल 75 तो निर्दलीय सुमित्रा ठाकुर को 71, वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की पूनम शर्मा को 227 तो भाजपा की अंकिता सिंह को 140, वार्ड नंबर 7 में भाजपा के अरूण कुमार जायसवाल को 430 को निर्दलीय अभिजीत सिंह को 82, वार्ड नंबर 8 में भाजपा के संजय कुमार को 225 तो कांग्रेस के हेमसागर यादव को 177, वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस की सुनीता चर्मकार को 262 तो भाजपा की निरूपा को 220, वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस के लाल मोहम्मद को 182 तो निर्दलीय राजन कुमार को 173, वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस की रेशमा परवीन को 315 तो भाजपा की देवकुमार साहू को 110, वार्ड नंबर 12 में भाजपा के कुंडल साय को 201 तो कांग्रेस की उर्मिला सिंह को 160, वार्ड नंबर 13 में भाजपा के राजेश सिंह को 416 तो कांग्रेस के सुखदेव साहू को 88 , वार्ड नंबर 14 में निर्दलीय कुमुद मिश्रा को 201 तो कांग्रेस शाकिब इराकी को 192, वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस के प्रदीप तिवारी को 233 तो भाजपा के संतोष शर्मा को 169 मत मिले।