कोरिया

छत्तीसगढ़ मजदूर कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, कोरिया जिले से मिला प्रतिनिधित्व
15-Dec-2021 9:10 PM
छत्तीसगढ़ मजदूर कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, कोरिया जिले से मिला प्रतिनिधित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 15 दिसम्बर।
छत्तीसगढ़ मजदूर कांग्रेस ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें कोरिया जिले से प्रदेश में भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो की सहमति से मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रीतम कटकवार के निर्देशन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व संगठन प्रभारी उपेंद्र मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र जारी किया है जिसमें राजन पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विष्णु दास को कोरिया जिला अध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रेम सागर तिवारी को जिला उपाध्यक्ष एवं अनित दुबे को प्रदेश सचिव, अवधेश प्रताप सिंह ब्लाक अध्यक्ष भरतपुर, आनंद राय ब्लाक अध्यक्ष (मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण), राजकरण यादव ब्लाक अध्यक्ष कोटाडोल, लव प्रताप सिंह जिला महामंत्री कोरिया एवं मो. इमरान जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
 


अन्य पोस्ट