कोरिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 12 अगस्त। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोशी की अनुशंसा पर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी द्वारा कोरिया जिला इकाई की कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला संयोजक, संचालन समिति एवं कार्यकारिणी सदस्य आदि पदों पर मनोनयन किया गया है।
कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल व विनय जायसवाल, प्रदेश मंत्री अश्विनी अरोड़ा चिरमिरी, जिलाध्यक्ष राजेश मंगतानी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत कालरा, सुशील अग्रवाल, घनश्याम जग्यस्सी बैकुंठपुर, राजेंद्र सोनी चिरमिरी एवं रवि गुप्ता केल्हारी, जिला मंत्री संतोष सिन्हा, रोहन फरमानिया, हरिशंकर पांडेय, ओमप्रकाश साहू बैकुंठपुर व लोकेश शर्मा, जिला महामंत्री कमल पोद्दार, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश्वर गुप्ता, जिला प्रभारी रफीक मेमन एवं जिला संयोजक पद पर आशी अग्रवाल (रिंकू) का मनोनयन किया गया है। इसी प्रकार संचालन समिति में कमल केजरीवाल, संत कुमार जायसवाल, शैलेश जैन, पीयूष अग्रवाल, गौतम दुग्गड़ तथा कार्यकारिणी सदस्यों में अश्विन अग्रवाल, रविंद्र सिंह, चेतन अग्रवाल एवं दीपक केसरवानी को शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परवानी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए कैट सीजी चैप्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आशा जताई है।