कोण्डागांव

भाजपा ने जारी की मंडल और मोर्चा प्रभारियों की सूची
15-Jul-2021 9:13 PM
भाजपा ने जारी की मंडल और मोर्चा प्रभारियों की सूची

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी दस मंडल के लिए 15 जुलाई को प्रभारी घोषित कर दिए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए मंडल प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।

जारी सूची अनुसार प्रभारी गोपाल दीक्षित सहप्रभारी, दयाराम पटेल को शहर मंडल, जितेंद्र सुराना सहप्रभारी ऋषभ देवांगन को उत्तर मंडल, प्रेमसिंह नाग सह प्रभारी जसकेतू उसेंडी को दक्षिण मंडल, बालकुंवर प्रधान सहप्रभारी चंदन साहू को माकड़ी मंडल, अनिल अग्रवाल सह प्रभारी संजू पोयाम को बीजापुर मंडल, तरुण साना सहप्रभारी गणेश दुग्गा को फरसगंाव मंडल, प्रवीर बदेशा सह प्रभारी झारीराम सलाम को बड़ेडोंगर मंडल, संतोष कटारिया सह प्रभारी धरम सिंह राणा को केशकाल मंडल, सेवकराम नेताम सह प्रभारी आकाश मेहता को विश्रामपुरी मंडल व लखमूराम मौर्य सह प्रभारी पवन कोर्राम को मर्दापाल मंडल से प्रभार देकर संगठन में अहम दायित्व सौंपा गया, वहीं जिले के मोर्चा से युवा मोर्चा प्रभारी आकाश मेहता, महिला मोर्चा इना श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालकुंवर प्रधान, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रेम सिंह नाग, अनुसूचित जनजाति गणेश दुग्गा, किसान मोर्चा प्रवीर बदेशा, अल्पसंख्यक मोर्चा राजिया खान को प्रभारी बनाया गया।


अन्य पोस्ट