कोण्डागांव

कोपाबेड़ा और भीरागांव ‘ब’ में ढाई करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
22-Nov-2026 8:50 PM
कोपाबेड़ा और भीरागांव ‘ब’ में ढाई करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 22 नवंबर। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कोपाबेड़ा और भीरागांव ‘ब’ में कुल 2 करोड़ 42 लाख 85 हजार रुपये की लागत के दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में कोपाबेड़ा नारियल प्लांट से भीरागांव मार्ग तक पुल-पुलिया सहित 2 किलोमीटर लंबाई की सडक़ निर्माण का कार्य शामिल है, जिसकी स्वीकृत लागत 2 करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपये है। वहीं ग्राम पंचायत भीरागांव ‘ब’ के देवखरगांव अंतर्गत नयापारा पहुंच मार्ग पर 400 मीटर लंबाई में सीसी रोड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया, जिसकी स्वीकृत राशि 11 लाख 25 हजार रुपये है।इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। विशेषकर पुल-पुलिया सहित सडक़ निर्माण से गांवों के बीच संपर्क और अधिक सुगम होगा तथा ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, धंजू मरकाम,  प्रदीप कुमार नाग, रामलाल सलाम, कुलवंत सिंह चहल,  नागेश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट