कोण्डागांव

सीएम ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
24-Nov-2026 11:04 PM
सीएम ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 24 नवम्बर। कोंडागांव जिले के दूरस्थ अंचल धनोरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को ग्राम धनोरा में आयोजित भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक  लता उसेंडी, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और आईजी बस्तर बीएन मीणा, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से धनोरा एवं आसपास के 56 गांवों के लगभग 56 हजार ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अब क्षेत्र के ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के उपचार, स्वास्थ्य जांच एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूरस्थ स्थानों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


अन्य पोस्ट