कोण्डागांव

साढ़े 8 लाख का गांजा जब्त, यूपी का एकबंदी
29-Nov-2026 9:52 PM
साढ़े 8 लाख का गांजा जब्त, यूपी का एकबंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 29 नवंबर। कोंडागांव पुलिस ने गांजा तस्करी में यूपी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 17.005 किलोग्राम गांजा सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 77 एएक्स 7825 पर गांजा लेकर ओडिशा से कोंडागांव होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहा है। सूचना पर बायपास रोड, कोकोड़ी चौक (थाना कोण्डागांव क्षेत्र) में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान शैलेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार तलाशी में मोटरसाइकिल में रखे बैग से सेलो टेप लिपटे 5 पैकेट में कुल 17.005 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख पचास हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी से  मोटरसाइकिल अनुमानित कीमत 70,000 रुपये, एक मोबाइल फोन कीमत लगभग 10,000 रुपये,  नकदी  590 रुपये कुल  9,30,590 रुपये की सामग्री जब्त की है।

कोंडागांव थाने में अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शैलेन्द्र सिंह को 28 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट