कोण्डागांव

संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार परीक्षा
29-Nov-2026 9:49 PM
संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार परीक्षा

कोंडागांव, 29 नवंबर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय झांकी रायपुर के निर्देशानुसार 25 से 28 नवंबर तक शौण्डिक भवन धरमपुरा, जगदलपुर में बस्तर संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। इसमें बस्तर संभाग से 8 स्काउट्स और 32 गाइड्स सहित कुल 40 प्रतिभागी शामिल हुए।

कोंडागांव जिले से स्वामी आत्मानंद विद्यालय दहिकोंगा के तीन स्काउट प्रतिभागियों—रतन कोर्राम, लक्ष्मण पोयाम और तिलक भारद्वाज ने जिला प्रभारी खोगेंद्र नाग के नेतृत्व में जिले का प्रतिनिधित्व किया।

स्काउटर -गाइडर समीक्षा बैठक

परीक्षा के दौरान 27 नवंबर को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य सचिव अमित कुमार क्षत्रिय ने बस्तर संभाग में संचालित स्काउट-गाइड गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संभाग के सातों जिलों के जिला सचिव, जिला संगठन आयुक्त, जिला प्रशिक्षण आयुक्त तथा सक्रिय स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे।

बैठक में कोंडागांव जिले से जिला सचिव चमन लाल सोरी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्यामलाल कोर्राम, जिला संघ के वरिष्ठ सलाहकार ऋषिदेव सिंह, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) संजना हरमीट, जिला प्रशिक्षण आयुक्त नीलम श्रीवास्तव, फरसगांव विकासखंड प्रभारी एवं रोवर लीडर कोमल राम साहू, एडवांस रोवर लीडर जितेन्द्र कुमार झा तथा एडवांस फ्लॉक लीडर दीपमाला वैष्णव शामिल हुए।


अन्य पोस्ट