कोण्डागांव

कन्या महाविद्यालय में गूँजा संविधान का संदेश
29-Nov-2026 9:51 PM
कन्या महाविद्यालय में गूँजा संविधान का संदेश

कोंडागांव, 29 नवंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव में राजनीति विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस आयोजित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका शुक्ला के स्वागत उद्बोधन के पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्राओं ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। मुख्य वक्ता डॉ. सरला आत्राम (प्राचार्य, शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोण्डागांव) ने संविधान की प्रस्तावना के प्रमुख शब्दों के अर्थ, मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों के विषय में जानकारी दी।

संविधान दिवस के अवसर पर भाषण, क्विज़, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजन में सहायक प्राध्यापक तिलकचंद्र देवांगन (समाजशास्त्र), निधि जैन (हिंदी) और शारदा मरकाम (प्राणीशास्त्र व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट