कोण्डागांव

अस्मिता महिला जूडो लीग: कोण्डागांव की बेटियों को 13 स्वर्ण पदक
31-Mar-2025 9:53 PM
अस्मिता महिला जूडो लीग:  कोण्डागांव की बेटियों को 13 स्वर्ण पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 31 मार्च। संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 30 मार्च को आयोजित अस्मिता महिला जूडो लीग में बस्तर संभाग से 120 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आईटीबीपी जूडो कोचिंग कैंप कोण्डागांव के 17 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। 

प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में लिलेश्वरी (32 किलोग्राम), गीता पटेल (36 किलोग्राम), ममता नेताम (40 किलोग्राम), योगिता मंडावी (44 किलोग्राम), चंद्रप्रभा ठाकुर (48 किलोग्राम), लेखा नेताम (52 किलोग्राम), निलीमा (57 किलोग्राम) और भूमिका (57 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। कैडेट वर्ग में हेमवती नाग (40 किलोग्राम), लिकेश्वरी (44 किलोग्राम), निर्मला सोरी (52 किलोग्राम) और राजेश्वरी (57 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि जूनियर वर्ग में योवानशी (48 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीता। 

इसके अलावा कांस्य पदक जीतने वालों में प्रिया सोना (सब-जूनियर, 44 किलोग्राम) और क्रिस्टीना नाग (कैडेट, 57 किलोग्राम) शामिल रहीं। वहीं, मंगली (40 किलोग्राम) और रमशिला (48 किलोग्राम) ने रजत पदक अपने नाम किए। 

आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात है, वर्ष 2016 से कोण्डागांव के आदिवासी और नक्सल पीडि़त परिवारों के बच्चों को जूडो का प्रशिक्षण दे रही है। इस कोचिंग कैंप का संचालन सेनानी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। इन विजेता खिलाडिय़ों को प्रशिक्षक नारायण सोरेन और उदयसिंह यादव का मार्गदर्शन प्राप्त है, जिन्होंने उन्हें वर्षों से निखारा है। 

इस उपलब्धि पर 41वीं वाहिनी के सेनानी और जिला प्रशासन ने सभी विजेता खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।


अन्य पोस्ट