कोण्डागांव

न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप को दी विदाई
27-Mar-2025 10:29 PM
न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 27 मार्च। उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के स्थानांतरण पर कल भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता,  चन्द्र प्रकाश कश्यप प्रतिधारक अधिवक्ता, मनीषा तिवारी प्रतिधारक अधिवक्ता, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं जिला कोण्डागांव/ नारायणपुर के पैरालीगल वालिंटियर उपस्थित थे। सभी ने जिला न्यायाधीश के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।

 कार्यक्रम की शुरूआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करते हुए की गई। उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने कार्यकाल के दौरान न्यायालय के कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित किया और न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को बढ़ाया।

उनके नेतृत्व में न्यायालय ने न्याय वितरण में गति और पारदर्शिता सुनिश्चित की, जिसमें आम जनता को शीघ्र और सटीक न्याय प्राप्त हुआ।


अन्य पोस्ट