कोण्डागांव

अंतर विवि शतरंज में आशुतोष- दीपक का चयन
02-Feb-2025 12:04 AM
अंतर विवि शतरंज में आशुतोष- दीपक का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 1 फरवरी। शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के छात्र आशुतोष होर एवं दीपक उसेंडी पूर्वी जोन अन्तर विश्वविद्यालयीन शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने झारखंड रवाना हो गए।

शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव एमएससी अंतिम वर्ष के छात्र आशुतोष होर एवं बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक उसेंडी का चयन पूर्वी जोन अन्तर विश्वविद्यालयीन शतरंज प्रतियोगिता  के लिए हुआ है। यह  छात्रों का दल शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर(बस्तर) शतरंज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

पूर्वी जोन अन्तर विश्वविद्यालयीन शतरंज प्रतियोगिता   3 से 8 फरवरी तक सरला बिरला विश्व विद्यालय रांची झारखंड में आयोजित किया जाएगा। उक्त खेल प्रतियोगिता में पूर्वी जोन के सभी विश्वविद्यालय की टीमें हिस्सा लेंगी।

महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी एच आर यदु ने बताया कि हमारे महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों द्वारा निरन्तर विभिन्न खेलों का अभ्यास प्रतिदिन किया जा रहा है जिसका परिणाम है कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में हो रहा है। खिलाडिय़ों का लक्ष्य  राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर महाविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करना है।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी आर पटेल एवं समस्त प्राध्यापक , कर्मचारियों , एवं  छात्र/छात्राओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।


अन्य पोस्ट